लातेहार, फरवरी 23 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा के दो नन्हें बच्चों ने रमजान का रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया। असद खान (7 वर्ष) पिता मसरूर खान (तिलैया टांड, चंदवा) और मो. अर्श अली (6 वर्ष) पिता मो. अख्तर (शुक्रबाजार हरैया) ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ अपना रोजा रखा और नमाज अदा की। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों में बचपन से ही धार्मिक संस्कार और अनुशासन की भावना विकसित हो रही है, जो समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। मोहल्ले के बुजुर्गों ने दोनों बच्चों को दुआएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नन्हें रोजेदारों की इस पहल ने रमजान की रौनक को और बढ़ा दिया है। असद और अर्श की यह कोशिश न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे चंदवा क्षेत्र के लिए गर्व की बात बन गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...