कोडरमा, सितम्बर 8 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड में रविवार को बारिश के साथ हुई अल-अलग वज्रपात की घटना में एक युवक समेत तीन बकरियों की भी मौत हो गई। वहीं वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाएं बाल-बाल बचीं। जानकारी के अनुसार वज्रपात की पहली घटना खांडी में हुई, जहां वज्रपात की चपेट में आने से खांडी निवासी राजेंद्र ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई। बताया जाता है कि युवक अपने घर के पास था। इसी दौरान जोरदार बारिश के साथ गर्जन शुरू हो गयी और उसी जगह पर वज्रपात हुई। सचिन वज्रपात की चपेट में आ गया। सचिन को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मौत के खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत की खब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.