कोडरमा, फरवरी 12 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के कांको निवासी 20 वर्षीय युवक सोनू (पिता-प्रमोद यादव) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू असलाही नदी में बिजली का करंट छोड़कर मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह खुद ही करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर अवैध तरीके से करंट के माध्यम से मछली पकड़ने की खतरनाक प्रवृत्ति को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...