कोडरमा, अक्टूबर 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाताझ। जिला समाज कल्याण शाखा कोडरमा में प्रखंड चंदवारा के विभिन्न विद्यालयों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रा.मो.म.मो. 2 उच्च विद्यालय चंदवारा, आदर्श मध्य विद्यालय चंदवारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनगुंडी एवं कस्तूरबा विद्यालय चंदवारा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पदाधिकारी, अध्यापक-अध्यापिकाएं और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे। नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि लिंग परीक्षण करना अपराध है, इसके लिए चिकित्सक को अधिकतम 5 साल की जेल और 50 हजार रुपये का जुर्माना या दोनों, तथा मेडिकल रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है। गर्भवती महिला के पति/रिश्तेदार को अधिकतम 5 साल की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.