कोडरमा, जनवरी 11 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौंजिया में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान स्वीटी देवी ( 35 वर्ष,पति बद्री यादव, ग्राम करौंजिया) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के कारण महिला ने शनिवार देर शाम जहर खा ली। आनन-फानन में उनके परिवार वाले ने इलाज के लिए सदरअस्पताल कोडरमा ले गया, जहां से महिला को रांची रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला की हालात खराब देख तिलैया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। घटना शनिवार की देर रात्रि की है। चंदवारा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल कोडरमा में पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार का कहना है क...