कोडरमा, जनवरी 7 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर बुधवार चंदवारा प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के कई गांवों में कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण सांसद मद से किया गया। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच सेवा भाव के उद्देश्य से वितरण किया जा रहा है, आगे भी किया जायेगा। वहीं दूसरी ओर चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा ने भी अपने पंचायत में प्रखंड प्रशासन द्वारा उपलब्ध कंबल का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...