कोडरमा, फरवरी 11 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने में सफलता पायी है। पुलिस ने बुधवार को भुइयां टोली (चांदनी तालाब के समीप) स्थित एक मकान में संचालित नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यह फैक्ट्री मुर्गी फार्म की आड़ में चलाई जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि महुंगाय गांव के आसपास अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी भी शामिल थे। बुधवार को पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक पुराने मकान में चल रही मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया। भारी मात्रा में सामान बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.