कोडरमा, फरवरी 18 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दुमुहानी शिव मंदिर पूतो स्थित दुर्गा माता मंदिर से चांदी के जेवर चोरी होने का मामला बुधवार को सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुरुष समेत दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी देने से बच रही है और जांच जारी होने की बात कह रही है। मंदिर के पुजारी सुगेश्वर पंडित ने बताया कि महाशिवरात्रि के अगले दिन सोमवार सुबह की आरती तक दुर्गा माता की प्रतिमा के गले में चांदी की सिकड़ी मौजूद थी। लेकिन जब संध्या आरती के समय मंदिर पहुंचे तो प्रतिमा के गले से सिकड़ी गायब मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुजारी ने अपने पुत्र अर्जुन पंडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.