जौनपुर, नवम्बर 30 -- चंदवक(जौनपुर) ,हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के आज़मगढ़ वाराणसी,गाजीपुर जौनपुर को जोड़ने वाला चंदवक चौराहा इन दिनों जाम के झाम में निरंतर फसता रहता है। वाराणसी से गाजीपुर के तरफ एक भी गाड़ी घूमी तो जो भी समय लगा उसी में लंबी गाड़ियों की लाइनें लग जाती है। चौराहे से एक किमी दूर डोभी रेलवे लाइन का गेट बंद हुआ तो भी खुज्झि से चंदवक मोढ़ेला तक 6 किमी जाम लगना लाज़मी है। कभी कभी तो पुलिस भी नदारत और पिकेट पर रहने पर भी लाचार नज़र आती है। स्कूली बस,एम्बुलेंस अगर जमा में फंसी तो मरीजों के साथ बच्चे भी काफी परेशान नज़र आते है। लम्बी चौड़ी ओवर लोड टेलर दुर्घटनाओं का मुख्य कारण के अलावा जाम लगने में अहम भूमिका निभाते है। इन्हीं कारणों के दृष्टिगत किसान नेता अजीत सिंह ने नोइन्ट्री की मांग उच्चधिकारियों से की पर सुनवाई नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.