हाथरस, फरवरी 19 -- मंगलवार की रात आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर चंदपा के निकट टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए, वहीं अलग अलग सड़क हादसों में पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। आगरा के लोहामंडी निवासी कुछ लोग टेंपो से जा रहे थे। तभी आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर चंदपा के निकट टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें अफसाना, बंटू और सलमान घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर तमाम लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन फानन तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मंगलवार की रात को ही विकास भवन के सामने कृष्णा निवासी प्रकाश टाकीज की कार विकास भवन के पास दीवार से टकरा गई। गिरधरपुर निवासी सुनील पुत्र प्रहलाद की बाइक को कार ने नगला रति के पास टक्कर मार दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.