आगरा, अप्रैल 22 -- शहर में वर्ष 2018 में हुई हिंसा व चंदन गुप्ता की हत्या में एनआईए कोर्ट से बरी हो चुके दो आरोपियों के विरुद्ध हाईकोर्ट में अपील दायर की गई है। मृतक चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने इस अपील को हाईकोर्ट में दाखिल किया है। जिस पर हाईकोर्ट ने बरी हो चुके असीम कुरैशी व नसरूददीन के विरुद्ध जमानतीय वांरट जारी किए हैं। एनआईए कोर्ट ने इस मामले में 28 आरोपियों को सजा सुनाई थी। असीम कुरैशी व नसरूद्दीन को इस मामले में बरी कर दिया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने सुशील गुप्ता की अपील को स्वीकर कर लिया है। हाईकोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 19 मई को होगी। दोष मुक्त हो चुके असीम व नसरूददीन नियत तिथि पर हाईकोर्ट में स्वंय या अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.