समस्तीपुर, सितम्बर 15 -- विभूतिपुर। विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार साहू ने मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। चंदन कुमार को पूर्वी मंडल, ओम प्रकाश को उत्तरी, अजय दास को दक्षिणी, विक्रम प्रतिहस्त को पश्चिमी एवं मुकेश यादव को दलसिंहसराय पूर्वी का युवा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।भाजपा जिला महामंत्री अरविंद कुमार कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में इन लोगों के नेतृत्व में युवा संगठन मजबूत बनेगा। चारों नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश झा, युवा मोर्चा के जिला मंत्री गणपत राय, राहुल झा, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मिश्र, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, मुखिया चंद्रमणि सिंह, पंसस दीपक कुमार साह, राहुल कुमार आदि ने बधाई दी है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...