मधुबनी, मई 21 -- मधुबनी। चंदन कुमार झा मधुबनी सदर के नए एसडीओ बनाए गए हैं। फुलपरास एवं बेनीपट्टी के एसडीओ का भी स्थानांतरण किया गया है। सदर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं जयनगर के भूमि सुधार उपसमाहर्ता का भी स्थानांतरण हुआ है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार झंझारपुर अनुमंडल के भूमि सुधार उप-समाहर्ता चंदन कुमार झा, मधुबनी सदर के एसडीओ बनाए गए हैं। फुलपरास अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता शारंग पाणि पांडेय, बेनीपट्टी के एसडीओ बनाए गए हैं। जबकि भागलपुर में भूमि सुधार उप समाहर्ता अनीश कुमार का फुलपरास के नए एसडीओ के रूप में तबादला हुआ है। अधिसूचना के अनुसार सदर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनीष कुमार रोसड़ा के नए एसडीओ बनाए गए हैं जबकि जयनगर के भूमि सुधार उप समाहर्ता तरणिजा बेगूसराय बलिया ...