रायबरेली, फरवरी 7 -- सिंहपुर, संवाददाता। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता व पूरे लक्षिमन देई गांव से शुक्रवार की रात से शातिर चोरों ने चंदन के बेशकीमती पेड़ काट ले गए। सेमरौता कस्बे के निवासी विनय त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को परिवार समेत निमंत्रण में गए थे देर रात वापस आये थे। सुबह घर के पीछे लगे चन्दन के दो पेड़ चोर काट ले गए थे। वहीं पूरे लक्षिमन देई निवासी नीरज पाठक ने बताया कि उनके घर के पास से भी बीती रात चोर चन्दन का एक पेड़ काट ले गए है। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने मामले की सूचना मौखिक रूप से पुलिस को दी है। वही थानाध्यक्ष दया शंकर मिश्रा का कहना है कि घटना की शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर जांचोंपरांत कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...