दरभंगा, फरवरी 4 -- अलीनगर, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के हरियठ गांव के शारजाह मैदान में चल रहे टी-20 हरियठ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमी फाइनल में बुधवार को चंदन इलेवन महुआ(वैशाली) ने राहुल इलेवन चकिया(चंपारण) को 98 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाते हुए फाइनल में अपना जगह कायम किया। जिसका फाइनल में मनोहर इलेवन समस्तीपुर से मुकाबला होगी। बतादें कि चंदन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18वें ओवर में ऑल आउट होकर 186 रन बनाते हुए प्रतिद्वंदी को जीत के लिए 187 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरे चकिया इलेवन की पूरी टीम 12.2 ओवर में मात्र 88 रनों पर ही ढेर हो गया। विजेता टीम के हरफनमौला खिलाड़ी सुप्रीम यादव को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया, जिन्होंने अपने टीम के लिए 43 रन बनाया और प्रतिद्वंदी के दो विकेट भी चटकाए।

हि...