लखनऊ, जनवरी 1 -- लखनऊ-अयोध्या रोड स्थित चंदन हॉस्पिटल के प्रबंधक सहित दो कर्मचारियों पर 31.33 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। अस्पताल प्रबंधन ने ऑडिट कराया तो आरोपियों की करतूत सामने आयी। जांच में पता चला कि डायग्नोस्टिक विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने बिना बिलिंग के जांचें कीं, सैंपल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को दरकिनार किया और अस्पताल की सामग्री व संपत्ति का दुरुपयोग करते हुए दस्तावेजों में हेराफेरी की। जांच के बाद मामले में दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। अस्पताल प्रबंधन के आलोक सिंह ने बताया कि गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर आंतरिक जांच करायी गई। प्रबंधन ने अपनी शिकायत में अरुण कुमार चौधरी (प्रबंधकीय पद पर कार्यरत) और पंकज कुमार मौर्य सहित अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर विभूति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.