घाटशिला, फरवरी 21 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंदना मुर्मू के समर्थन में शुक्रवार को भाजपा ने पुराना बाजार स्थित चुनावी कार्यालय से विशाल पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा का नेतृत्व जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, चुनाव प्रभारी अभय सिंह, जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, लखन मार्डी जैसे नेताओं ने की। यह पदयात्रा पुराना बाजार स्थित चुनावी कार्यालय से निकली पदयात्रा मुख्य सड़क से गुजरी और नया बाजार पहुंची। इसके बाद यह पदयात्रा स्टेशन रोड होते हुए पुराना बाजार स्थित भगवान बिरसा चौक पहुंची। यहां नेताओं और समर्थकों ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। फिर यह पदयात्रा चुनावी कार्यालय पह...