बोकारो, मई 23 -- गुरूवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र सौंपे। दुंदीबाद स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुमोदन पर औपचारिक घोषणा की गई। जिसके तहत रामपद रविदास को चंदनकियारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष व हसानुल्ला आंसारी को चास प्रखंड भाग-2 का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। उमेश गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय संगठन को सशक्त, अनुशासित व जनोन्मुखी दिशा में अग्रसर करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। रामपद रविदास एक वरिष्ठ, संघर्षशील व जनता से गहराई से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में चंदनकियारी प्रखंड में कांग्रेस संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। हसानुल्ला आंसारी एक कर्मठ, अनुशासित व जमीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.