बोकारो, जनवरी 8 -- चंदनकियारी पुलिस ने सक्रियता पर 15 दिसंबर 2025 को गुम हुआ मोबाइल मीडिया कर्मी को सौंपा। मीडिया कर्मी सुदाम सिंह चौधरी के मोबाइल फोन को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया है। सुदाम सिंह चौधरी का मोबाइल फोन चंदनकियारी ब्लॉक रोड़ सब्जी मंडी के आसपास गिर गया था। मोबाइल खो जाने के बाद सुदाम सिंह ने तत्काल लिखित शिकायत चंदनकियारी थाना में दिया था। शिकायत दर्ज के बाद थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने संभवत सनहा दर्ज किया था और पुलिस मोबाइल की खोजबीन में जुटी थी। तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयासों के बाद मोबाइल की लोकेशन बेलडीह में मिला था । जहां से बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...