बिहारशरीफ, दिसम्बर 9 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सालेहपुर गांव में चोरों ने सोमवार की रात तीन घरों से नौ बकरियां चुरा ली। पीड़ित मनोज रविदास ने बताया कि आधी रात के बाद सुलिन्दर रविदास की नींद खुली तो देखा कि उसकी एक बकरी गायब है। इतने में महेश रविदास शोर मचाने लगा। शोर सुनकर वह उठे तो उनके बगल वाले रूम का ताला टूटा हुआ था और छह बकरियां गायब थी। रंजन चौधरी के रूम का ताला तोड़कर भी चोरों ने दो बकरियां चुरा ली थी। मनोज ने बताया कि रात को शौच के लिए घर से बाहर निकले थे तो दो स्कॉर्पियो गाड़ी लगी हुई थी। उसमें सवार लोगों ने डांटकर भगा दिया। उसने सोचा की पुलिस है। जो 10 हजार रुपये मिले थे, उसी से बकरी खरीदी थी। पीड़ितों ने पुलिस से घटना की शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...