बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के दयालपुर गांव के पास समाजसेवी धनंजय कुमार ने अपनी स्वर्गीय पत्नी कंचन कुमारी की 16वीं पुण्यतिथि पर 800 महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है। महिलाओं को भोजन भी कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...