बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गौरी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने मटर व्यवसायी से 50 हजार रुपये लूट लिये। पीड़ित धरमपुर गांव निवासी चंदन ने बुधवार को थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन से मटर की खरीदारी करने के लिए भटन्ना से सिंदुआरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान गौरी गांव के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा दी। उसके बाद फोन कर कई साथियों को बुला लिया। पिस्तौल भिड़ाकर उनकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिये। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...