बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- दो भाइयों के विवाद में तीसरा युवक हुआ था जख्मी चंडी, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के दररिया बिगहा गांव में रविवार की शाम रुपये के लेन-देन को लेकर दो भाइयों के बीच गोलीबारी हुई थी। गोली वहां खड़ा होकर तमाशा देख रहे राजू यादव के सीने में लग गयी। उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। इस मामले में जख्मी युवक के पिता ने जालंधर यादव को आरोपित बनाया था। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि जालंधर का नीतीश यादव के साथ 65 हजार रुपये को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान जलंधर ने गोली चला दी। गोली नीतीश की बजाय राजू को लग गयी। आरोपित जलंधर को पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...