बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में बुधवार की सुबह पोखर में डूबने से किशोरी की मौत हो गयी। मृतका मनीष कुमार की 14 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि सुबह में कुछ लड़कियों के साथ वह गौरा-गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने गयी थी। इसी दौरान गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी। साथ गयी अन्य लड़कियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण जमा हुए। काफी देर बाद उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। इधर, उसके स्कूल संत टेरेसा में घटना की जानकारी मिलते ही शोक की लहर दौड़। शिक्षक व छात्रों की आंखें नम हो गयी। प्रिसिंपल बिंदु समेत अन्य शिक्षकों व छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.