बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उत्तरा गांव में पूर्व मुखिया सोमरी देवी के घर से लाखों की संपत्ति चोरी हो गयी। उनके पुत्र धर्मेन्द्र कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वे अपने पिता ललन मांझी के इलाज के लिए पटना गये थे। शनिवार को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर में चोरी हो गयी। सूचना पाकर घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर बक्सा-पेटी का ताला भी टूटा हुआ था। उसमें से सोने की कनबाली, चेन, मंगलसूत्र, जितिया व नकद 15 हजार रुपये गायब थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...