बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- चंडी, एक संवाददाता। बिहार पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष विनय भूषण पांडेय के पुत्र का आकस्मिक निधन हो गया है। सूरज पांडेय बीमार था। उसका इलाज मुंबई में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी जान चली गयी। मौत की खबर सुनते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक की लहर दौड़ गयी है। लोग उनके घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। संघ के सरफराज हुसैन, दीपक कुमार, जयप्रकाश नवीन, संजीत कुमार, अजनबी भारती आदि ने शोक प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...