बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव से एक देसी कट्टा व चार कारतूस बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि भूमि-विवाद में गांव के अवधेश यादव सुनील यादव के बीच फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश भाग गये। भागने के दौरान सुनील व उसके पुत्र ने गांव की एक झोपड़ी में हथियार छुपा दिये थे। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...