बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- फोटो : चंडी दिव्यांग-चंडी में गुरुवार को ट्राइसाइकिल मिलने के बाद दिव्यांग लाभार्थी। चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को बीडीओ राजदेव रजक ने पांच दिव्यांगों के बीच बैट्री चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल के साथ हेलमेट, हवा भरने वाली मशीन दी गयी। ट्राइसाइकिल पाने वालों में माहो गांव की उषा देवी, महकार बिगहा गांव की पल्लवी कुमारी, धरमपुर गांव के उपेन्द्र कुमार, डिहरा के गुड्डू कुमार व विभा कुमारी शामिल है। बीडीओ ने सभी से हेलमेट पहनकर सावधानी से साइकिल चलाने की अपील की। मौके पर अकरम हुसैन आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...