बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उतरा गांव में रविवार को करंट की चपेट में आने से नौ वर्षीया मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान जितेंद्र सिंह की पुत्री अन्नू कुमारी के रूप में हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार, रविवार को सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे, जबकि अनु घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पास में बिजली के पोल से बुजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...