बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- चंडी में एक घर व एक फार्म हाउस से लाखों की चोरी लगातार हो रहीं चोरी घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल चंडी, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में माधोपुर के पैक्स अध्यक्ष बिक्कू प्रसाद के घर से बुधवार की रात चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण व नगद पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त ने बताया कि उसकी मां माधुरी देवी अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थीं। घर में कोई नहीं था। गुरुवार की सुबह वे अपने गांव गये तो देखा कि सीढ़ी वाला दरवाजा खुला हुआ है। घर के अन्दर जाकर देखा तो पेटी का ताला टूटा हुआ था, उसमें रखा 70 हजार रुपया एवं दो सोने की चूड़ी, सोने की जऊतिया, चेन एवं 25 साड़ियां गायब थीं। चोरी की संपत्ति की कीमत करीब तीन लाख थी। घटना की शिकायत थाने में की गयी है। दूसरी तरफ, गुरुवार की रात की रात ही भभुआ जिला के चैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.