बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- चंडी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी वरुण कुमार दुबे के तबादला होने पर सोमवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी। इसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद मनोज कुमार ने की। मुख्य पार्षद ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी का विचार व व्यवहार काफी कुशल हैं। उप मुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन ने कहा कि ईओ कुशल प्रशासक हैं। वहीं, भावुक ईओ वरुण कुमार दुबे ने कहा कि चंडी के लोगों से उन्हें बेहद प्यार मिला है। मौके पर वार्ड पार्षदों के अलावा कर्मी व कई बुद्धिजीवी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...