हरिद्वार, जनवरी 30 -- आगामी शारदीय कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया है।जिसमें एसडीएम हरिद्वार, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी ट्रेफिक, बिजली विभाग के अधिकारी, जल संस्थान, वन विभाग के अधिकारी, और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान, चंडी घाट से चिड़ियापुर तक सड़क, पानी, बिजली, पार्किंग, और वन विभाग से संबंधित आवश्यकताओं का जायजा लिया गया। एसडीएम हरिद्वार ने कमियों को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया और कावड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए उचित कदम उठाने हेतु संबंधित विभागों को आदेशित किया गया है।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.