शामली, मार्च 25 -- पति द्वारा पिस्टल से तीन बच्चों व पत्नी को गोली मार दी थी जिससे तीनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कैराना की बेटी नेहा की चंडीगढ पीजीआई में उपचार चल रहा था। सोमवार शाम उपचार के दौरान नेहा की मौत हो गई। शनिवार को नगर के तीतरवाडा चुंगी निवासी रजनीश रोहिला की बहन नेहा व उसके बच्चों शिवांश, देवांश व श्रद्धा को नेहा के पति योगेश निवासी गांव सांगाठेडा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी थी। तीनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सिर में गोली लगने से नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। रविवार को सहारनपुर में तीनों बच्चों का पीएम के बाद गांव में ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया था। नेहा का भाई रजनीश परिवार के लोगों के साथ चंडीगढ के पीजीआई में अपनी बहन नेहा का उपचार करा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.