मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के बसरा काजी निवासी आर्मी जवान प्रेम प्रकाश ठाकुर (30) का चंडीगढ़ में ऑन ड्यूटी निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ गांव पहुंचा। साथ आए सैनिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक अशोक सिंह सहित ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रेम प्रकाश 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वे हाल ही में छुट्टी बिताकर 29 अगस्त को ड्यूटी पर लौटे थे। आठ सितंबर को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें चंडीगढ़ स्थित सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे दो साल का पुत्र रुद्राक्ष और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनकी शादी चार साल पहले समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के आलमपुर गांव में हुई थी। गुरुवार देर शाम रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.