वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी ने मंगलवार को वाराणसी से 50 करोड़ की सीयूसीईटी स्कॉलरशिप 2026-27 की घोषणा की। इसी दौरान यूनिवर्सिटी की ओर से सीयूसीईटी-2026 का प्रवेश एवं स्कॉलरशिप पोर्टल भी लॉन्च किया गया। मंगलवार को प्रेसवार्ता में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजय यादव ने कहा कि सीयूसीईटी 2026 स्कॉलरशिप योजना ने अपने पहले ही शैक्षणिक सत्र में उल्लेखनीय प्रभाव दर्ज किया है। इसके अंतर्गत अब तक दो हजार से अधिक छात्रों को करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप दी जा चुकी है। डॉ. अजय यादव ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश का एआई-एनहैंस्ड स्मार्ट कैंपस लगभग ढाई हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट से विकसित किया गया है, जो क्वालिटी एजुकेशन के साथ एडवांस्ड रिसर्च को भी मजबूत बना रहा है। उन्होंने बताया कि इस एकेडमिक इकोसिस्टम के तहत...