बागेश्वर, नवम्बर 24 -- बागेश्वर। नगर पालिका के पीछे स्थित चंडिका वार्ड में पिछले दो दिनों से पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है। पानी न आने से स्थानीय निवासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुबह-शाम सप्लाई समय पर न होने से घरों में पेयजल से लेकर दैनिक उपयोग तक का संकट उत्पन्न हो गया है। नाराज़गी जताते हुए वार्डवासियों ने बताया कि संबंधित लाइनमैन का फोन भी स्विच आफ आ रहा है, जिसके कारण समस्या का कारण जानने और समाधान के लिए संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.