मुंगेर, फरवरी 4 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर के प्रसिद्ध चंडिका स्थान मंदिर में पूजा करने पहुंचा खगड़िया जिला निवासी फुलेश्वर मंडल का 24 वर्षीय पुत्र अंकित मंडल मंदिर में ही बेहोश होकर गिर गया। जिससे उसके सिर और आंख के पास चोट आयी है। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि खगड़िया जिला के गोगरी जमालपुर निवासी अंकित कुमार मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ चंडिका स्थान पूजा करने आया था। पूजा के दौरान ही अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। जहां मंदिर के सीढ़ी से सिर टकराने के कारण उसके सिर और आंख में चोट आयी। चिकित्सक डॉ अनुराग ने बताया कि युवक कमजोरी के कारण गिर गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.