पिथौरागढ़, फरवरी 24 -- पिथौरागढ़। नगर के चंडाक क्षेत्र में सड़क किनारे वन पंचायत की भूमि पर कूड़ा फैंके जाने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को लोगों ने बताया कि चंडाक से जिला मुख्यालय आने वाले पैदल मार्ग के समीप बड़ी मात्रा में कूड़ा फैंका गया है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध से लोगों के पैदल आवाजाही करना भी चुनौती बन गया है। कहा कि पूर्व में उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से भी की, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि रोजाना नगर निगम का वाहन कूड़ा एकत्र करने को चंडाक का चक्कर लगाता है। वाहन में कूड़े न डालकर कुछ लोग सड़क किनारे फैंक रहे हैं। कहा कि यही स्थिति रही तो भविष्य में यहां भी नैनीपातल जैसे कूड़ा का पहाड़ खड़ा हो जाएगा। लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.