मुरादाबाद, मई 30 -- क्षेत्र के गांव चंगेरी मिलक में एक माह पूर्व हुए गोली कांड में पुलिस ने एक और आरोपी हरज्ञान पुत्र भोपाल सिंह को जेल भेज दिया। इस मामले में अभी दो आरोपी और फरार चल रहे है। छजलैट के गांव में मेढ विवाद में नीरज व रवि के पक्ष में लगातार मामला बढ़ता जा रहा था। नीरज ने तहसील में प्रार्थना पत्र देकर हदे लगवाने की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र के बाद तहसील प्रशासन ने विवाद ना हो, इसको मौके पर पहुंच कर पक्के हदे लगवा कर विवाद खत्म कर दिया। नीरज पक्ष ने बताया कि दो दिन बाद रवि पक्ष ने मेढ पर लगाए गये हदे हटवाने शुरू कर दिये, जिसका विरोध नीरज पक्ष ने किया ,इसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट के बाद देानों पक्षों में गोली चलने लगी, जिसमें दो लोग घायल हो गये। मौके पर पुलिस पहुंची, दोनों पक्षों के खिलाफ नाम दर्ज कर मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.