मऊ, नवम्बर 25 -- मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में मंगलवार व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल घोसी के विधायक रहे सुधाकर सिंह के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री ओमर ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुधाकर सिंह के निधन से आमजन के साथ-साथ जनपद के व्यापारियों में जबरदस्त शोक व्याप्त है। वे सचमुच में जननायक थे। हमने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। श्रद्धांजलि देने वालों में श्री ओमर के साथ व्यापार मंडल आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ,घोसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभय तिवारी, कोषाध्यक्ष तीरथ नंद उमर वैश्य आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...