जहानाबाद, नवम्बर 26 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के बढई बीघा गांव में बुधवार को धान के फसल की क्रॉप कटिंग हुई। इस मौके पर किसान रामेश्वर प्रसाद के खेत में पदाधिकारी के द्वारा 10/5 मीटर के कट में क्रॉप कटिंग कराई गई। क्रॉप कटिंग के बाद उसकी दौनी कर उसका वजन कराया गया तो कुल 29.650 किलो धान के फसल की उपज दर्ज की गई इस मौके पर घोसी बीडीओ सरिता कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी काजल वर्मा, जिला से आए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मोहम्मद आफाक अंसारी, किसान सलाहकार अरविंद चौधरी, शैलेश आर्य, दीपक कुमार समेत दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थे। फोटो- 26 नवम्बर जेहाना- 06 कैप्शन-घोसी के बढई बिगहा में बुधवार को धान की क्रॉप कटिंग कराती बीडीओ सरिता कुमारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.