जहानाबाद, जनवरी 27 -- घोसी, निज़ संवाददाता घोसी मनरेगा कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के मौके पर भी अधिकारियों के द्वारा तिरंगा फहराना उचित नहीं समझ गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश का हर नागरिक तिरंगा फहराता है। ऐसे में सरकारी प्रतिष्ठान पर तिरंगा का नहीं फहराया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि ऐसे पदाधिकारी पर जिला पदाधिकारी को संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की जरूरत है। इस सिलसिले में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी घोसी अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय पर झंडातोलन नहीं किया जाता है। उन्होंने बताया कि वे प्रखंड के झंडोत्तोलन में शामिल होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.