मऊ, दिसम्बर 2 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत बनगांवा स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल का शुभारंभ चार दिसंबर को डोंगा पूजन और पांच दिसम्बर को पेराई के साथ होगा। पेराई सत्र का शुभारंभ जनपद के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा किया जाएगा। चीनी मिल प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। इस बार 18 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य चीनी मिल को मिला है। मुख्य गन्ना अधिकारी डा.विनय प्रताप सिंह ने बताया कि चीनी मिल में डोंगा पूजन 4 दिसम्बर को होगा। इसके अगले दिन पांच दिसम्बर को गन्ना पेराई शुरू कर दी जाएगी। जिसके मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विगत वर्ष के मुकाबले इस साल गन्ना तौल का लक्ष्य वर्ष सत्र 2024-25 के 20 लाख क्विंटल से घटाकर 18 लाख क्विंटल निर्धारित किया गया है। बताया कि चीनी मिल द्वारा निर्धारित किए ग...