मऊ, फरवरी 24 -- मऊ, संवाददाता। घोसी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक का सोमवार की शाम को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण हो गया। उन्हें लखनऊ मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है। चीनी मिल के बंद होने के बाद गन्ना किसानों में काफी आक्रोश था और आक्रोशित गन्ना किसानों ने 29 घंटे तक लगातार धरना देते हुए आक्रोश भी प्रकट किए गए थे। जीएम के तबादले का आदेश उ.प्र. सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ईशा दुहन द्वारा जारी किया गया है। पेराई सत्र के 16 दिन पहले ही घोसी चीनी मिल बंद करने का आदेश जारी किया गया था। घोसी चीनी मिल के बंद होने का आदेश जारी होने के बाद गन्ना किसानों समेत जनप्रतिनिधियों में काफी आक्रोश उत्पन्न हो गया था। चीनी मिल बंद करने के आदेश के खिलाफ गन्ना किसान, किसान नेता समेत विभिन्न राजनीतिक दलों प्रतिनिधि आंदोलित होने के बाद चीनी मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.