विशेष संवाददाता, जनवरी 14 -- मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इस सीट पर उपचुनाव पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के निधन के कारण हो रहा है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने स्पष्ट किया कि पार्टी घोसी विधानसभा उपचुनाव से बाहर रहेगी। प्रदेश में कुल तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित हैं। घोसी के अलावा सोनभद्र जिले की दुद्धी और बरेली की फरीदपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। दुद्धी सीट विधायक विजय सिंह गोंड और फरीदपुर सीट विधायक श्याम बिहारी पाल के निधन से रिक्त हुई है। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार उतारेगी या नहीं, इस पर पार्टी का रुख अभी स्पष्ट नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.