रुडकी, फरवरी 7 -- घोसीपुरा में शुक्रवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष में आरोपियों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। बीच-बचाव करने आए एक अन्य ग्रामीण को भी आरोपियों ने पीट दिया था। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर नौ नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अमजद निवासी घोसीपुरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को चाचा हाकम अपनी बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि ट्यूबवेल के पास मन्नवर, आजाद, तैमूर उर्फ मुन्ना, अहसान, सद्दाम, अफसान, इकराब, अमीर और नूरहसन समेत 15-20 अन्य लोग पहले से घात लगाए बैठे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...