रामपुर, फरवरी 23 -- मसवासी। चौकी क्षेत्र के गांव घोसीपुरा में चाट-पकौड़ी विक्रेता के साथ मामूली कहासुनी के बाद मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड राज्य के सुल्तानपुर पट्टी, मोहल्ला आदर्शनगर निवासी अभय मौर्य पुत्र अजय कुमार घोसीपुरा में चाट-पकौड़ी का खोखा लगाकर जीविकोपार्जन करते हैं। आरोप है कि रविवार की शाम करीब 6 बजे गांव के ही सुमित, अरुण तथा सूरज उसके खोखे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिससे अभय के सिर व गले में चोटें आईं हैं। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे रहमतगंज निवासी रवि मौर्य व निवासी मिलक-नौखरीद निवासी गौतम ने बमुश्किल बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए...