पटना, जून 8 -- घोसवरी थाने कर्रा गांव में शनिवार को दो युवकों के बीच विवाद को सुलझाने गए रामबालक महतो (62) को पैर में गोली लग गई। आनन फानन में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया। घोसवरी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि कर्रा निवासी प्रमोद महतो के पुत्र सौरभ कुमार ( 21) और विनोद कुमार के पुत्र निरंजन कुमार (22) रुपये के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। दोनों पड़ोसी है। शोर सुनकर विवाद छुड़ाने गए रामबालक महतो पहुंचे। इस दौरान रामबालक महतो को पैर में गोली लग गई। घायल के पुत्र फंटूश कुमार ने निरंजन कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.