भागलपुर, अक्टूबर 9 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भाजपा मेनिफेस्टो कमेटी पार्टी की घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जनता से सुझाव ले रही है। बुधवार से भागलपुर प्रमंडल में इसकी शुरुआत की गई। कमेटी के संयोजक सुरेश रुंगटा ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि भाजपा हर चुनाव से पहले अपना घोषणा पत्र तैयार करती है और इसके लिए समाज के हर वर्ग, हर पेशे से जुड़े लोगों से सुझाव लिए जाते हैं। 5 अक्टूबर को इसकी शुरुआत राजधानी पटना से हुई है। रुंगटा ने बताया कि एक करोड़ बिहारवासियों से सुझाव लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अभी 3000 सुझाव पेटियां लगायी जा रही हैं। जरूरत हुई तो और लगायी जाएंगी। यह पेटी कॉलेजों, चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित तमाम जगहों पर होगी। 11 और 12 अक्टूबर को पूरे बिहार में मंडल से बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता अपने पांच सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.