गिरडीह, जनवरी 1 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसाय स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय घोषणाडीह में चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार सुबह जब विद्यालय के सहायक अध्यापक सुधीर रविदास विद्यालय पहुंचे, तो उन्होंने किचन रूम का ताला टूटा हुआ पाया। जांच करने पर किचन रूम में रखे तीन बोरी चावल गायब मिले। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, संयोजिका समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया तथा बीआरसी को अवगत कराया गया। सूचना के बाद सभी संबंधित लोग मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की, जिसमें चोरी की घटना की पुष्टि हुई। इस संबंध में सहायक अध्यापक सुधीर रविदास ने धनवार थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विभागीय नियमों के तहत उच्चाधिकारियों को...